Post Office Monthly Income Scheme क्या है और इसके Feature क्या है फायदे क्या है और आपको ये लेने चाहिए या नहीं।
POST Office - MIS Scheme
Post Office Monthly Income Scheme इसको POMIS स्कीम भी कहते हैं।इसमें आपको एक साथ कुछ पैसे इस Scheme में जमा ( Invest ) करने होते हैं और उन पैसों पर हर महीने आपको एक Fixed Interest मिलता रहता है।
जैसे की उदाहरण के रूप में आपको हर महीने जॉब से सैलरी मिलती है ठीक उसी तरह इस Scheme में भी आपको हर महीने Interest के रूप में कुछ पैसा मिलता रहेगा।
Locking Period
इस Scheme का Lock in Period 5 साल का होता है, मतलब की आपका पैसा 5 के लिए इस Scheme में जमा हो जाता है।
और इन 5 सालों में आपको हर महीने ब्याज के रूप में कुछ पैसा मिलता रहेगा।
और जब आपके 5 साल पूरे हो जाते हैं तब जितना पैसा आपने इस Scheme में लगाया था उतना पैसा आपको वापस मिल जाता है। और उसके बाद आपको इस Scheme का फायदा मिलना बंद हो जाता है।
अगर आप चाहे तो 5 साल पुरे होने के बाद दुबारा से उसी पैसे को इस Scheme में लगा सकते हो और तब आपको आगे भी हर महीने ब्याज मिलता रहेगा।
Fixed Interest Rate
इस स्कीम में 5 साल तक आपको एक Fixed Interest Rate ही मिलता है
जब भी आप इस Scheme को चालू करते हो तो उस समय जो भी Interest Rate इस Scheme में चल रहा होगा उसी Interest Rate पर ही आपका पैसा 5 सालों के लिए Fixed हो जाएगा।
उदाहरण
मान लीजिए आप ने अप्रैल 2022 को POMIS स्कीम चालू करी और उस समय इसमें 6.6 % से ब्याज मिल रहा था। तो अगले 5 साल मतलब कि अप्रैल 2027 तक आपको 6.6 % के हिसाब से ही हर महीने इंटरेस्ट मिलेगा।
अब अगर आगे चलकर Interest Rate बढ़ता है और बढ़कर 8% हो जाता है या कम होता है और कम होकर 5% हो जाता है।
तो भी आपको 6.6 % के हिसाब से ही Fixed Interest मिलेगा।
वैसे तो हर तीन महीने में Post Office की Schemes का Interest Rate बदलता रहता है
फ़िलहाल इस स्कीम में 1 April 2022 से लेकर 30 June 2022 तक 6.6% के हिसाब से Interest मिलेगा।
Risk
अब हम बात करते हैं कि इस Scheme में कितना risk होता है।
तो देखिये क्यूंकि इस स्कीम में आप जो पैसा इनवेस्ट करते हो उस पैसा को आगे Govt Bond और Securities में Invest किया जाता है जहा पर आपका पैसा तेजी से नहीं बढ़ता पर सुरक्षित रहता है।
और साथ ही साथ ये एक सरकारी स्कीम है इसलिए यहाँ पर आपका पैसा सुरक्षित रहता है।
कौन-कौन ये अकाउंट खुलवा सकते हैं ?
- कोई भी भारतीय इस अकाउंट को खुलवा सकता है।
- NRI और HUF इस अकाउंट को नहीं खुलवा सकते।
- जॉइंट अकाउंट ( अधिक से अधिक 3 वयक्ति ) पर भी इस अकाउंट को खुलवा सकते हैं।
- अगर बच्चे के उम्र 10 साल से ज्यादा है तो भी वो अपने नाम पर इस अकाउंट को खुलवा सकता है।
- अगर बच्चे के उम्र 10 साल से कम है तो भी वो अपने माता-पिता या Guardian के Behalf पर इस अकाउंट को खुलवा सकता है।
Deposit Limit
इस Scheme में आप
कम से कम 1000 रूपए में ये Invest करने होते हैं ।
अगर Single Account है तो अधिक से अधिक 4.5 लाख रूपए।
और अगर Joint Account है तो अधिक से अधिक 9 लाख रूपए आप इस Scheme में Invest कर सकते हो।
नोट - अगर आप जॉइंट अकाउंट के जरिए इस Scheme को लेते हो तो Joint Account के सभी व्यक्तियों का Investment में बराबर हिस्सा होना चाहिए , मतलब की सभी को बराबर पैसा ही इस scheme में लगाना पड़ेगा।
Example :
मान लेते हैं सौरव और अन्नू पति पत्नी हैं और दोनों ने ही अलग अलग अपने अपने नाम पर POMIS Account खोल रखा है।
सौरव ने अपने POMIS Account में 250,000 रूपए लगा रखे हैं और अन्नू ने अपने POMIS Account में 200,000 रूपए लगा रखे।
अब सौरव POMIS में एक Joint Account भी खुलवा लेता है जिसमें की सौरव और उसकी पत्नी अन्नू शामिल होते हैं।
अब जैसे के हमने ऊपर पढ़ा था की POMIS में एक व्यक्ति अधिक से अधिक 450,000 ही लगा सकता है।
तो क्यूंकि सौरव जिसने पहले ही अपने POMIS Account में 250,000 रूपए लगा रखे हैं अब उसके पास सिर्फ (450,000 - 250,000) 200,000 की ही लिमिट बची है जो वो POMIS के Joint Account मं लगा सकता है।
और इसी तरह से अन्नू जिसने अपने POMIS Account में 200,000 रूपए लगा रखे हैं। अब उसके पास भी सिर्फ (450,000 - 200,000) 250,000 की ही लिमिट बची है जो वो POMIS के Joint Account मं लगा सकती है।
एक और बात जो हमने ऊपर पढ़ी थी की POMIS के Joint Account में सभी अकाउंट होल्डर का शेयर बराबर होना चाहिए।
तो सौरव अगर POMIS में 200,000 रूपए लगता है तो अन्नू को भी 200,000 रूपए ही POMIS Joint Account में लगाने पड़ेंगे।
पर अगर अन्नू अगर 250,000 रूपए POMIS Joint Account में देना चाहती है तो सौरव 250,000 दे नहीं सकता क्यूंकि सौरव के पास सिर्फ 200,000 रूपए की ही Limit है।
इसलिए यहाँ पर सौरव और अन्नू को अपनी अपनी Limit को ध्यान में रखकर ही POMIS Joint Account में बराबर पैसे देने होंगे।
Interest कैसे मिलता है
देखिये इस स्कीम में आपको हर महीने Interest मिलता है, अब इस Interest को लेने के दो तरीके है
- आप Post Office Saving Account खुलवा लीजिए फिर हम महीने आपके Interest का पैसा अपने आप Saving Account में Transfer कर दिया जाएगा। ऐसे में जो पैसा आपका Post Office Saving Account में जमा होगा उस पर भी आपको Saving Account के हिसाब से Interest मिलेगा। मतलब की आप Interest पर Interest कमा पाओगे।
- आप किसी और Bank में भी इस interest के पैसे को मंगवा सकते हैं। उसके लिए आपको ECS फॉर्म भरकर देना होता है और फिर हर महीने अपने आप Interest का पैसा आपके Account में Transfer हो जाएगा।
- इसके अलावा अगर आप अपने Interest के पैसे को नहीं निकलने चाहते तो आप Interest के पैसे को मत निकालो और उसे PO-MIS Account में ही रहने दो। पर ऐसे में आपको एक चीज़ ध्यान रखनी होगी की जो Interest का पैसा आपका PO-MIS Account में जमा होगा उस पर आपको कोई Interest नहीं मिलेगा।
पहले दो तरीके है आपके लिए फायदेमंद रहेगा। क्यूंकि उसमें आपके interest के पैसे पर भी आप interest कमा सकते हैं।
Feature Of Post Office -MIS
- इस Account को आप एक Post Office से दूसरे Post Office मेंआसानी से Transfer कर सकते हैं।
- एक व्यक्ति अपनी Maximum Limit के अंदर कितने भी PO-MIS Account खोल सकता है।
- 18 वर्ष की आयु होने पूरी होने के बाद Minor Account - Adult Account में बदल जाएगा।
- अगर आप PO-MIS को Cheque देकर खुलवाते हो तो जिस दिन आपका Cheque Clear होगा उसी दिन को Account Open माना जाएगा और उसी के हिसाब से आपको Interest दिया जाएगा।
- आप POMIS Account के ऊपर किसी भी तरह का कोई लोन नहीं ले सकते।
Pre-Mature या Pre-Withdrawal
जैसे की आप जानते हैं की इस Scheme का Lock In Period 5 साल का है, मतलब की आप 5 साल से पहले पैसे नहीं निकाल सकते।
पर अगर आप 5 साल से पहले ही अपने पैसे को निकालने चाहते हैं तो उसके लिए कुछ Rules हैं -
- Scheme लेने के एक साल तक आप कोई पैसा नहीं निकाल सकते।
- Scheme लेने के एक से तीन साल के बीच में अगर आप पैसा निकलते हो तो आपके जमा पैसे में से 2% पैसा काट के बाकी पैसा आपको लौटा दिया जाएगा।
- और अगर आप तीन से पांच साल के बीच में अगर आप पैसा निकलते हो तो आपके जमा पैसे में से 1% पैसा काट के बाकी पैसा आपको लौटा दिया जाएगा।
इसके आलावा अगर किसी वजय से Account Holder की मित्यु हो जाती है तो उस समय Scheme में जमा सारा पैसा Interest सहित Nominee या Legal Heirs को दे दिया जाता है।
Interest Chart
निचे दिए गए Chart की मदद से आप समझ जाएंगे की आप कितना पैसा भरोगे तो आपको कितना पैसा मिलेगा।
Tax Benefits
- TDS Is Not Deducted
- The scheme does not provide sec 80 C benefits
- The Interest Is Taxable
Post Office Monthly Income Scheme Account(@ 6.6% p.a)
Invested Amount | Interest per Months | Total Interest In 5 Years |
After 5 years |
---|---|---|---|
1,00,000 | 500 | 33,000 | 1,00,000 |
2,00,000 | 1100 | 66,000 | 2,00,000 |
4,50,000 | 2,475 | 1,48,500 | 4,50,000 |
9,00,000 (Joint A/C) |
4,950 | 2,97,000 | 9,00,000 |
तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा अगर पसंद आया है तो आप हमारे पेज को Follow भी कर सकते हैं।