HARD TIMES WRITTEN BY CHARLES DICKENS SUMMARY IN HINDI
इस उपन्यास का पात्र ,GRADGRIND उपयोगितावाद के सिद्धांत का प्रतिनिधि करता है | GRADGRIND COCK -TOWN में एक प्रयोगिक निजी स्कूल का मालिक है | वह पुरानी उदार शिक्षा नीति का विरोधी है ,और अपने परिवार और स्कूल के बच्चों को इस तरह की सलाह देता है ,की वे शिक्षा ग्रहण करने का ऐसा तरीका अपनाए ,जो तथ्थों पर आधारित हो |
उसका मानना है कि कल्पना तथा जागती आँखो के सपने व्यर्थ की बातें है ,इनका संसार में कोई स्थान नहीं है और तथ्य ही सब कुछ है | वह कहता है ,"जो कुछ मैं चाहता हूँ वह 'तथ्य 'है | लड़के और लड़कियों को मात्र तथ्यों के बारे में बताएगें और कुछ नहीं |
एक दिन जब गरडगरिन्ड अपने घर वापस जाता है ,तो वह देखता है की उसके दोनों बच्चें टॉम और लूइसा ,सर्कस के कैनवास के तम्बू में से अंदर झाँक रहे है | यह देख कर की उसके बच्चे उसकी बनाई गयी शिक्षा पद्धति का उल्लघन कर रहे है ,वह बुरी तरह से नाराज हो जाता है |
उसे ये जानकर बहुत धक्का पहुँचता है और दर्द होता है कि उसके अपने ही बच्चो ने ऐसा किया है | इस बात का जिक्र अपने उघोगपति मित्र मिस्टर जोसियह बॉन्डरबी से किया और यह जानना चाहा कि आखिर किस कारण से इसके बच्चों ने उसके तथ्यों वाले सिद्धांत के साथ छल किया | उन्होंने ये निष्कर्ष निकाला कि लूइसा के स्कूल में पढ़ने वाली लड़की जिसका नाम SISSY JUPE है ,उसका पिता सर्कस का सदस्य था ,तथा उसी लड़की ने GRADGRIND के बच्चों को सर्कस में झाँकने के लिए उकसाया होगा |
दोनों मित्रो ने आपस में सलाह कर के यह तय किया कि SISSY को स्कूल से हटा देना चहिए | इस बारे में सिसी के पिता से बात करने सिसी के घर गए ,परन्तु वहाँ जाकर पता चला की सिसी का पिता सिसी को छोड़ कर कही चला गया है | सिसी की दयनीय अवस्था देखकर गरडगरिन्ड का दिल पिघलगया | उसने तय किया की सिसी को वह अपनी देखभाल में रखेगा ,परन्तु उसने यह शर्त रखी कि सर्कस का कोई भी व्यक्ति सिसी से मिलने का प्रयत्न नहीं करेगा | मिस्टर BOUNDERBY अपने मित्र के इस फैसले से नाखुश था क्युकी उसका मानना था कि सिसी का दुष्प्रभाव GRADGRIND के बच्चो पर पड़ेगा |
समय गुजरता गया | टॉम और लूइसा दोनों बड़े हो गए | मिस्टर गरडगरिन्ड ने यह फैसला किया की ,वह अपनी बेटी लूइसा की शादी अपने मित्र BOUNDERBY से करेगा | हालांकि उसका दोस्त BOUNDERBY ,लूइसा से 30 साल बड़ा था | दोनों की उम्र में इतने बड़े अन्तर को सही ठहराने के लिए GRADGRIND आंकड़ों और तथ्यों को प्रस्तुत करता है | हलाकि लूइसा BOUNDERBY से प्यार नहीं करती ,फिर भी वह शादी के लिए राजी हो गयी क्युकी उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था | GRADGRIND की राय में पति -पत्नी की उम्र में वर्षों के अंतर का कोई महत्व नहीं था प्रेम और भावनाए व्यर्थ की चीजें थी |
इस प्रकार लूइसा और BOUDERBY की शादी हो जाती है ,BOUNDERBY एक बैंक का मालिक था जिसकी नजरो में प्यार और भावनाओं की कोई कीमत नहीं है ,पैसा ही सब कुछ है | टॉम ,BOUNDERBY के बैंक में नौकरी करता था ,इसलिए वह इस शादी से बहुत खुश था ,क्युकी इस शादी के फलस्वरूप बैंक में टॉम की स्थिति में सुधर की आशा थी | BOUNDERBY भी खुश था,क्युकी लूइसा जवान थी ,सुन्दर थी और उसके वश में रहने वाली थी | हलाकि BOUNDERBY के मकान की देखभाल करने वाली श्रीमती SPARSIT इस शादी से बिलकुल खुश नहीं थी ,क्युकी उससे बैंक के एक हिस्से मई शिफ्ट् कर दिया गया था ताकि वो बैंक की देख भाल करे और इस काम में ,स्कूल में प्रिशक्षण प्राप्त लड़के बिटजर की सहायता ले | वह लूइसा से नफरत करती थी तथा बिटजर का इस्तमाल लूइसा पर जासूसी करवाने के लिए करती थी |
वर्ष गुजरते जाते है | GRADGRIND COCK -टाउन से M.P चुन लिया गया है | GRADGRIND का सिफारिशों पत्र लेकर एक व्यक्ति HARTHOUSE , BOUNDERBY से मिलने आता है | वहाँ जाकर उसकी नजर लूइसा पर पड़ती है | वह लूइसा की ओर आकर्षित हो जाता है | जल्द ही HARTHOUSE जान लेता है की लूइसा BOUDERBY के घर पर खुश नहीं है ,और वहाँ नियंतर दुःख झेल रही है | HARTHOUSE ,टॉम से दोस्ती कर लेता है ,जल्द ही उससे टॉम के जरिये ,लूइसा के बारे में सब पता चल जाता है ,और उसे ये भी पता चल जाता है की लूइसा अपने पति से छुप कर टॉम को पैसे देती है,ताकि टॉम पर जो कर्जा है वह ख़तम हो सके | इस प्रकार HARTHOUSE ,टॉम के जरिये लूइसा तक पहुँच बनाता है |
MRS SPARASIT भी जासूस बिटजर के जरिये ,पैसे के लेन देन के बारे में जान जाती है की कैसे लूइसा अपने भाई टॉम की हेल्प कर रही है उसका कर्ज चुकाने मैं | वह लूइसा से कहलवाती है की उसका भाई निहायत एहसान फरामोश है ,जबकि लूइसा उससे प्यार करती है और अपने भाई पर कोई न कोई एहसान करती रहती है | शाम को टॉम ,लूइसा को ऐसा दिखता है की उसे लूइसा की बहुत परवाह है ,लूइसा टॉम की ऐसा BEHAVE देख कर समझ जाती है की इस सब के पीछे HARTHOUSE का दिमाग है ,तो वह HARTHOUSE को देख कर मुस्कुरा देती है और HARTHOUSE जान लेता है की उसकी तरकीब कामयाब हो गयी है |
एक दिन HARTHOUSE देख ता है की BOUNDERBY बहुत परेशान है | तब BOUNDERBY बताता है की उसके बैंक को लूट लिया गया है | BOUNDERBY को इस डकैती के मामले मैं STEPHEN नाम के व्यक्ति पर शक है ,जो की BOUNDERBY की कंपनी मैं काम करता था | वह एक ईमानदार मज़दूर था उसका जीवन दुर्भाग्य से भरा हुआ था ,उसकी पत्नी शराबी थी और उसे छोड़ चुकी थी | BOUNDERBY भी स्टीफेन से बुरा BEHAVE करता था | और जिस दिन डकैती पड़ी थी स्टीफेन को बैंक के बाहर देखा गया था | इसी बीच हमे पता चलता है,की स्टीफेन एक दूसरी औरत जो मिल की मजदुर है और जिसका नाम RACHEL है से प्यार करता है | स्टीफन ,BOUNDERBY के पास इस अनुरोध से जाता है कि BOUNDERBY ,स्टीफेन और उसकी शराबी पत्नी से डाइवोर्स लेने में हेल्प करें,परन्तु BOUNDERBY उसे बताता है डाइवोर्स लेने की कार्यवाही में बहुत धन खर्च लगता है | अतः स्टीफेन और RACHEL दोनों यह DECIDE करते है की जब तक स्टीफेन की पहली शराबी वाइफ मर नहीं जाती तब तक दोनों बिना शादी करे साथ साथ रहेंगे | डकैती के बाद स्टीफेन को नौकरी से निकाल दिया गया है और स्टीफेन देश छोड़ने का निर्णय लेता है |
जब लूइसा को स्टीफेन की ऐसी दयनीय स्थिति के बारे पता चलता है तो उसका दिल पसीज जाता है और टॉम के जरिये स्टीफेन की सहायता करवाने के लिए ,स्टीफेन से मालूम करवाती है की क्या लूइसा उसे कुछ धन दे दे | STEPHEN लूइसा से प्रतीकात्मक सहायता के रूप में बस दो पाउंड स्वीकार करता है |
NOVEL में आगे ,पता चलता है की डकैती का असली दोषी टॉम था ,उसी ने STEPHEN को इस मामले में फँसाने की योजना बनाई थी | टॉम ने STEPHEN को झाँसा दिया था की वह स्टीफेन को नौकरी दिलवायेगा और और साथ ही टॉम ने ये भी कहा ,इसके लिए स्टीफेन को रात में बैंक के बाहर खड़े होकर ,थोड़ी देर टॉम का इंतजार करना होगा | टॉम के कह अनुसार स्टीफेन रात को बैंक के बाहर जाता है ,और टॉम का इंतजार करता है परन्तु टॉम वहाँ नहीं आता ,वह कुछ देर तक बैंक के बहार चहल -कदमी की और जब टॉम नहीं आया तो वो चला जाता है | उसने तीन रात टॉम के कह अनुसार ऐसा ही किया और जब टॉम नहीं आया तो वो निराश हो कर अपने घर लौट गया | इसी बीच टॉम ने बैंक पर डाका डालकर हालात ऐसे बना दिये कि सारा शक स्टीफेन पर गया | STEPHEN और अन्य महिला श्रीमती PEGLER पर ,जो बैंक के आस पास घूमते पाये गए थे | अतः दोनों पर डाका डालने का शक गया तथा दोनों को GRADGRIND और BOUNDERBY के सामने पेश किया गया |
उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि वह बूढी महिला BOUNDERBY की माँ है | इस खुलासे से BOUNDERBY के दिल पर बहुत घेरी चोट लगी | श्रीमती PEGLER ने सब को बताया की यह बात झूठी है जो BOUNDERBY ने अपने जान पहचान वालो को बता रखी है की उसकी माँ उसे बचपन मई छोड़ कर चली गयी थी या पैदा करते वक्त मर गयी थी | | BOUNDERBY ,MRS SPARSIT को उसकी गलती पर नौकरी से निकाल देता है | उधर ,जब स्टीफेन अपने घर वापस जा रहा था तो वह एक गड्डे में फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया | उसे वहाँ से उठाया गया और मृत्यु से पहले स्टीफेन ने यह राज खोल दिया की बैंक में डाका टॉम ने डाला था | टॉम भी तभी से लापता था | लूइसा को उसकी सहेली सिसी बताती है की टॉम सर्कस में छुपा हुआ है | श्रीमती SPARSIT ने भी टॉम को वहाँ पर ढूढ लिया था ,मगर एक मिस्टर SLEARY ,जो की सर्कस का ही सदस्य था और GRADGRIND का इसलिए बहुत एहसान मानता था क्युकी GRADGRIND ने सिसी पर दया की थी उसे अपनी देखभाल में पाला था,इसलिए वो टॉम की हेल्प करता है टॉम ,SLEARY की हेल्प से सर्कस से निकल कर इंग्लैंड भागने में कामयाब हो जाता है |
इसी बीच लूइसा और HARTHOUSE एक दूसरे के काफी करीब आ जाते है | दोनों ने साथ मिलकर भागने का फैसला लिया ,मगर जब दोनों भाग रहे होते है ,रास्ते में लूइसा का इरादा बदल गया और वह अपने पिता GRADGRIND के घर पहुंच गई | वहाँ लूइसा ने अपने पिता को यह बताया की ,जिस शिक्षा की पद्धति पर उसने लूइसा और टॉम को पाला ,उस शिक्षा पद्धति ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से उथल पुथल बन गयी है | हलाकि वह BOUNDERBY को निरादर को दृष्टि से देखती है फिर भी लूइसा ने अपने पिता और भाई के लिए BOUNDERBY से शादी की |
इसी बीच श्रीमती SPARSIT भी लूइसा और HARTHOUSE की साथ भागने की बात जान गयी ,और उन्होंने BOUNDERBY को इस बारे में सब कुछ बता दिया ,इससे स्थिति और जटिल हो गई | BOUNDERBY ,GRADGRIND के घर जाता है ,और लूइसा को धमकी देता है की दोपहर से पहले वह उसके घर वापस चली जाए | परन्तु BOUNDERBY उसके बाद बहुत निराश हो गया और कुछ सालो में मर गया |
जिस शिक्षा के सिद्धांत ने GRADGRIND के बच्चो की जिंदगी बर्बाद कर दी थी ,उस शिक्षा के सिद्धांत में GRADGRIND समय रहते त्रुटियाँ नहीं देख सका | लूइसा BOUNDERBY से अलग हो गयी थी और टॉम ने इंग्लैंड में बिना पैसे का जीवन जी कर मौत पाई |
सिसी का वैवाहिक जीवन प्रसन्नता मय था ,उसके बच्चे हुए ,और सीसी और उसके बच्चे लूइसा का मन लगते थे |
इस तरह हार्ड टाइम्स उपयोगितावाद तथा औघोगिक सभ्यता की त्रुटियाँ दर्शाते हुए समाप्त होता है |
तो यह थी हार्ड टाइम्स नावेल की फुल समरी आशा करते है की आपको समरी को समझने में आसानी रहेगी|